फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां पानी के टैंक में मिला दिया जहर, लोगों में मचा हड़कंप

Sun, 22 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/खराहल
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन जिले के बाद अब कुल्लू के सेउबाग क्षेत्र में आईपीएच के पेयजल सप्लाई के मुख्य स्रोत में कीटनाशक दवा मिलाई गई है। पता चलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना आईपीएच विभाग को दी। विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सप्लाई को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


एहतियातन कर्मचारियों ने मुख्य स्रोत से जुड़े पेयजल सप्लाई टैंक को भी खाली करवा दिया है। शुक्रवार रात को हुई घटना के बाद सेउबाग क्षेत्र के बरतकूप गांव के लोग दहशत में हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार सुबह मौके पर आईपीएच के आला अधिकारी पहुंचे और पानी के सैंपल भर कर जांच को भेज दिए हैं।

विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस में भी कर दी है। दोपहर बाद पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों के बयानों को कलमबंद किया। ग्रामीण रूम सिंह, दलवीर, गुरदयाल, राजू तथा विवेक शर्मा ने कहा कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनके घरों में आईपीएच सप्लाई वाले नल में पानी का रंग बदला हुआ था। पानी का पूरा रंग सफेद होने पर इसकी सूचना विभाग को दी गई।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग की ओर से मामले की जांच कर रहे अधिशाषी अभियंता कुल्लू केआर कुल्लवी ने कहा कि शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पानी के मुख्य स्रोत में जाकर कीटनाशक दवा को मिलाया गया था। विभाग ने पानी के सैंपल भरे हैं।

मामले की जांच कर रहे एएसआई तिलक राज ने कहा कि पुलिस ने पानी के सैंपल भर कर जांच के लिए एसएफएल भेज दिए हैं। ग्रामीणों के बयान भी लिए गए हैं। एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। पानी में मिलाया कीटनाशक क्या है, रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें