फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी निकायों के लिए ठोस कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छता के मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य: अग्रवाल

Sat, 06 Apr 2019 06:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता के लिए सभी शहरी निकायों में गठित वार्ड कमेटियों की नियमित तौर बैठकें आयोजित की जाएं। इसके साथ ही इन कमेटियों के माध्यम से ठोस तरल कूड़ा पृथकीकरण के बारे में जागरूक किया जाए।

विज्ञापन


इस बाबत शनिवार को धर्मशाला के डीआरडीए के सभागार में ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन को लेकर शहरी निकायों और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। इसमें शहरी निकायों में ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन को लेकर उठाए गए कदमों की समीक्षा भी की गई। 

उन्होंने कहा कि शहरी निकायों के लिए ठोस कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छता के लिए निर्धारित मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। स्वच्छता के लिए डोर-टू-डोर स्तर पर ही तरल और ठोस कूड़ा कचरा अलग-अलग से एकत्रित करना जरूरी है, ताकि संयंत्र में तरल तथा ठोस कूड़ा कचरे का सही तरीके से उपयोग हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में छात्रों को बनाएं स्वच्छता प्रहरी 

प्रदेश का स्वच्छ के लिए स्कूलों में छात्रों को स्वच्छता प्रहरी भी बनाया जाए, जो अपने अपने घरों में स्वच्छता को लेकर अभिभावकों सहित आस पास के लोगों को जागरूक कर सकें। सभी शहरी निकायों को आधुनिक तकनीक के ठोस कूड़ा कचरा निष्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। निजी शैक्षणिक संस्थानों, शापिंग मॉल और होटल प्रबंधन संस्थानों को भी अपने स्तर पर ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया जाए। खड्डों और नदियों में भी किसी तरह से पानी के बहाव के साथ कूड़ा कचरा नहीं पहुंचे इसके लिए आवश्यक प्लान तैयार किया जाए। 

सीवरेज से जोड़े जाएं सभी शहरी निकाय 
सभी शहरी निकायों में शत प्रतिशत सीवरेज कनेक्शन के लिए उचित कदम उठाए जाएं। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों के लिए भी कूड़ा एकत्रीकरण की दिशा में प्लान तैयार किया जाना जरूरी है। इससे पहले उपायुक्त संदीप कुमार ने कांगड़ा जिले में स्वच्छता और कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव आरके पुर्थी, शहरी विकास विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम सहित शहरी विकास विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें