फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की तारीख निकलने के बाद घर पहुंचा सैनिक दूल्हा, गले लगते ही छलक पड़े मां के आंसू

Mon, 20 Jan 2020 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 भारी बर्फबारी के चलते कश्मीर में फंसा सेना का जवान अपनी शादी की तारीख निकल जाने के बाद सोमवार को सकुशल घर पहुंचा। मंडी जिले के धर्मपुर के खैर पड़ाना में अपने घर सकुशल पहुंचते ही सैनिक की मां ने उसे गले लगा लिया और उनके आंसू छलक गए। मां ने कहा कि पूरा परिवार बेटे और उसकी खुशी के साथ है।

विज्ञापन


इस दौरान सुनील ने कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है। देश है तो हम हैं। देश नहीं तो कुछ नहीं। उसने बताया कि वह बर्फबारी में फंस गया था। जैसे ही रास्ते खुले वह हवाई जहाज के माध्यम से घर पहुंचा है। शादी के बारे में उन्होंने कहा कि वह अभी पहुंचे ही हैं। आगे इस पर विचार किया जाएगा। 
गौर हो कि सुनील कुमार की 16 जनवरी को बरात निकलनी थी, लेकिन कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते वह शादी के लिए घर नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
उनकी बरात लडभड़ोल के दलेड़ में जानी थी। शादी के दिन सैनिक के घर न पहुंचने पर वर और वधू पक्ष के लोगों ने सहमति से शादी किसी अन्य शुभ मुहूर्त पर करने का निर्णय लिया है।

वहीं भारतीय सेना के चिनार कार्प्स ने रविवार को ट्वीट करके कहा था कि ‘जिंदगी इंतजार करेगी यह वादा है। भारतीय सेना का एक जवान कश्मीर घाटी में बर्फबारी की वजह से अपने घर नहीं पहुंच सका। एक सैनिक की जिंदगी का बस एक और दिन।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें