एससी बहुल बस्तियों में बीस-बीस सोलर लाइटें लगाई जानी हैं। इसके लिए संबंधित विधायक, सांसद और जिला परिषद अध्यक्ष को 40 हजार रुपये की राशि देनी होगी।
अन्य क्षेत्रों में यह लाइट करीब 15,535 रुपये की पड़ती है। इसके लिए दो हजार रुपये देने होंगे। सामान्य श्रेणी के बाशिंदों की बस्तियों में सांसदों, विधायकों और जिला परिषद अध्यक्ष को 80 हजार रुपये देने होंगे।
इन बस्तियों में सोलर लाइट चार हजार प्रति लाइट लगेगी। मंत्री ने कहा कि निजी घरों की रूफ टॉप पर सौर ऊर्जा को शीघ्र पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। इसके बाद घरों की छत सौर ऊर्जा पैनल लगाकर टू वे मीटर लगाएंगे।