फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ब्लैकआउट के लिए ढकी स्ट्रीट लाइटों से कपड़ा हटाना भूला निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाजारों में कपड़े से ढकी है कई सोलर स्ट्रीट लाइटें, रात के समय परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में सोलर स्ट्रीट लाइटों को ढकने के बाद नगर निगम इनसे कपड़ा हटाना भूल गया है। अब शहर के कई इलाकों में ये लाइटें बंद पड़ी हैं और लोग अंधेरे में परेशानी झेल रहे हैं। शिमला व्यापार मंडल ने नगर निगम से इन्हें हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

भारत-पाक के बीच चले तनाव के चलते ब्लैकआउट जैसी स्थिति के लिए तैयार रहने को लेकर नगर निगम ने इन लाइटों को ढकने का फैसला लिया था। मालरोड, लोअर बाजार, मिडल बाजार समेत आसपास के इलाके में 150 से ज्यादा लाइटें ढकी गई थीं। हालांकि, बाद में सीजफायर होने पर निगम ने इन्हें ढकने का काम बंद कर दिया था। कई जगह ढकी गई लाइटों से कपड़ा हटा दिया है, लेकिन कुछ लाइटें अभी भी ऐसी हैं जिन पर कपड़ा लगा है। शिमला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि नगर निगम सभी सोलर लाइटों से कपड़ा हटाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। कहा कि पर्यटन सीजन के बीच शहर में सैलानियों की आवाजाही भी बढ़ गई है। ऐसे में सभी स्ट्रीट लाइटें जलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें