फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार पर गिरे पत्थर, 1 की मौत 3 घायल

Thu, 22 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाड़लाघाट (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। चलती कार पर अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।  हादसा हिमाचल के सोलन जिले के दानोंघाट के पास हुआ। थाना दाड़लाघाट के तहत दानोंघाट के पास एक कार पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए।
विज्ञापन


इस कारण गाड़ी के अंदर बैठे चार में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे में कृष्ण नेगी गांव देवी धार चिड़गांव रोहडू की मौके पर मौत हो गई है। कृष्ण नेगी अंबुजा कंपनी में लैंड मैनेजर था।

कृष्ण नेगी के साथ गाड़ी में उनकी पत्नी राम प्यारी और बेटी अंबिका भी सवार थीं। इन्हें गंभीर चोटें आई हैं। चालक बाबूराम को भी चोटें आई हैं। घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें