एसएचओ राकेश रॉय ने कहा कि पीड़ित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस आरोपी को जल्द हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करेगी।
सोलन के एक सरकारी स्कूल में योग के बहाने शिक्षक की ओर से छात्राओं से अश्लील हरकत करने के मामले में शनिवार को थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने सुबाथू में पीड़ित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए। अभिभावकों ने बताया कि आरोपी शिक्षक के कारण उनकी बेटियां मानसिक रूप से परेशान हुई हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उनकी बेटियों को शिक्षक योग के बहाने सोलन ले जाने पर जोर डाल रहा था। छात्रा जब खुद घरवालों को नहीं बोल पाई तो उसने अपनी बड़ी बहन को एक पत्र लिखा। इसमें शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद उसकी बहन ने मां को इस बारे में बताया। अभिभावक सुबाथू पुलिस चौकी में पहुंचे और धर्मपुर थाने में मामला दर्ज करवाया।
अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब स्कूल में सीसीटीवी लगे हैं तो छात्राओं को बिना सीसीटीवी वाले कमरे में योग करवाने की अनुमति किसने दी। उधर, एसएचओ राकेश रॉय ने कहा कि पीड़ित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस आरोपी को जल्द हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करेगी।