48 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर की दाक्षी ने जीता गोल्ड ,
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय डिग्री कॉलेज चायल-कोटी में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता के विजेताओं को बुधवार को समापन समारोह में सम्मानित किया गया।
समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सुनीता सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में राजकीय डिग्री कॉलेज सोलन और महिला वर्ग में राजकीय डिग्री कॉलेज बिलासपुर ओवरऑल विजेता बना। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
48 किलोग्राम भार वर्ग में जीडीसी हमीरपुर की दाक्षी ने स्वर्ण, जीडीसी ऊना की काजल ने रजत तथा संजौली कॉलेज की मीनाक्षी और नौहराधार कॉलेज की वंशिका ने कांस्य पदक जीता। 52 किलोग्राम भार वर्ग में जीडीसी बिलासपुर की प्रज्जवल चौहान ने स्वर्ण, ठियोग कॉलेज की ईशा ने रजत तथा नौहराधार की स्नेहा और सोलन कॉलेज की अक्षिता ने कांस्य पदक हासिल किया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर कॉलेज की मेघा ने स्वर्ण, संजौली कॉलेज की इशिता ने रजत तथा हमीरपुर की संदली और सोलन की कशिश ने कांस्य पदक जीता। 63 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन कॉलेज की गुंजन ने स्वर्ण, नौहराधार की दीक्षा ने रजत तथा हमीरपुर की अर्पिता और बिलासपुर की रीना ने कांस्य पदक हासिल किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में पीयू सेंटर की अंकिता ने स्वर्ण, हमीरपुर कॉलेज की शिल्पा ने रजत तथा चायल-कोटी कॉलेज की भावना और संजौली कॉलेज की आकांक्षा ने कांस्य पदक जीता। 78 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर कॉलेज की दीपाली ने स्वर्ण, धर्मशाला की शबनम ने रजत तथा पालमपुर की रानी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बिलासपुर की निताल ने स्वर्ण, आरकेएमवी शिमला की लावण्या ने रजत तथा हमीरपुर की वंशिका और संजौली कॉलेज की सोनालिका ने कांस्य पदक जीता।
पुरुष वर्ग के परिणाम
60 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के अभिषेक ने स्वर्ण, बिलासपुर के शुभम ने रजत तथा हमीरपुर के अक्षित और धर्मशाला के जयनाथ ने कांस्य पदक जीता। 66 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के शिवाच ने स्वर्ण, हमीरपुर के अरिजय शर्मा ने रजत तथा तिस्सा कॉलेज के डोगरा और सोलन के गौरव ने कांस्य पदक हासिल किया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में तीसा कॉलेज के साहिल ने स्वर्ण, सोलन के बलकार सिंह ने रजत तथा धर्मशाला कॉलेज के आकाश जरयाल और नादौन कॉलेज के मोहम्मद साहिल ने कांस्य पदक जीता। 81 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर के आदित्य ने स्वर्ण, ठियोग के आकाश ने रजत तथा बिलासपुर के यशित चौधरी और नादौन के निखिल ने कांस्य पदक हासिल किया। 90 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के अनिल ने स्वर्ण, संजौली के काव्य ने रजत तथा हमीरपुर कॉलेज के आदर्श और नादौन के निशांत शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
100 किलोग्राम भार वर्ग में वंश ने जीता गोल्ड
पुरुष वर्ग के 100 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के वंश ठाकुर ने स्वर्ण, संजौली के संस्कार ने रजत तथा तिस्सा के श्याम और ढलियारा के आर्यन ने कांस्य पदक हासिल किया। 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में तीसा के आदित्य ने स्वर्ण, हमीरपुर के रक्षित ने रजत तथा ढलियारा के आदित्य ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में जीडीसी सोलन ने 60, 90 और 100 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, महिला वर्ग में जीडीसी बिलासपुर ने 52, 57, 78 तथा 78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।