तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर बलजीत कौर ने इसे अपने लिए गर्व और विनम्रता का क्षण बताया। उन्होंने अपनी सफलता उन सभी लोगों को समर्पित की, जिन्होंने उनके पर्वतारोहण के सफर में उनका साथ दिया।
गांव की पगडंडियों से दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों तक पहुंचने वाली बलजीत कौर की उपलब्धि हिमाचल की बेटियों के लिए भी प्रेरणा है। उनका यह सम्मान साहसिक खेलों में प्रदेश की बढ़ती पहचान को और मजबूत करेगा।