सोलन और सिरमौर जिला कोरोना के मुख्य गढ़ बन गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण दोनों जिलों में उद्योगों के कामगार संक्रमित पाए जा रहे हैं। सिरमौर में गोविंदगढ़ मोहल्ला में भी संक्रमण फैलने से जहां आंकड़ों में इजाफा हुआ, वहीं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के स्वागत समारोह से भी कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है। मार्च महीने में लगे लॉकडाउन के बावजूद भी कोरोना का चक्र टूट नहीं पा रहा है।
सामाजिक दूरी के लिए बनाए गए नियम टूटने से भी संक्रमण फैल रहा है। आंकड़ों को लें तो सोलन में 1409 कुल पॉजिटिव मामले आ चुके हैं जबकि यहां एक्टिव मामलों की संख्या 392 पहुंच गई है। सिरमौर में कुल 860 मामले अभी तक आ चुके हैं जबकि 282 मामले अभी एक्टिव हैं।
कांगड़ा में 836 कुल पॉजिटिव मामले पाए गए, यहां 216 एक्टिव केस हैं। हालात यह हैं कि अब पॉजिटिव आ रहे लोगों को केंद्र की नई गाइडलाइन के तहत घरों में ही आईसोलेट किया जा रहा है। पॉजिटिव मामला आने के बाद पूरे मोहल्ले या वार्ड को नहीं बल्कि पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति के मकान या आसपास के एक-दो मकानों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जा रहा है।
कहां कितने मामले
जिला संक्रमित एक्टिव मामले
सोलन 1409 392
सिरमौर 860 282
कांगड़ा 836 216
बिलासपुर 302 121
चंबा 415 84
हमीरपुर 534 106
किन्नौर 81 23
कुल्लू 273 41
लाहौल-स्पीति 8 3
मंडी 397 37
शिमला 324 87
ऊना 451 124