फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सॉफ्टवेयर ने बढ़ाया इंतजार, लोगों को देना होगा 3 माह का कूड़ा बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा बिल में देरी से शहरवासियों पर पड़ेगा बोझ, व्यावसायिक उपभोक्ताओं को एकसाथ चुकाना होगा हजारों रुपये बिल
विज्ञापन

कूड़े के बिल जारी करने में नगर निगम फेल, लोगों ने उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को कूड़ा बिल के लिए अब अक्तूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। सॉफ्टवेयर तैयार करने में हो रही देरी से न सिर्फ शहर की जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है बल्कि इनसे तीन महीने का बिल भी एकसाथ वसूला जाएगा। इसका सबसे ज्यादा असर व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है। इनका मासिक कूड़ा बिल ही 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक है।
नगर निगम के अनुसार अब शहर में कूड़ा बिल नए उपयोग सॉफ्टवेयर के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। अभी तक नगर निगम खुद अपने पोर्टल से यह बिल जारी करता था। अब प्रदेश सरकार के निर्देश पर उपयोग पोर्टल के माध्यम से यह बिल जारी किए जाएंगे। निगम प्रशासन के अनुसार नए पोर्टल में कूड़ा बिल जमा करने में जनता को कोई परेशानी न आए, इसके लिए ट्रायल आधार पर अभी भराड़ी वार्ड में ही बिल जारी किए जा रहे हैं। इसमें देखा जाएगा कि बिल जमा करने में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। यदि सब ठीक रहा तो अन्य 33 वार्डों में भी लोगों को कूड़े के बिल जारी किए जाएंगे। अगले हफ्ते यानी अक्तूबर में ही बाकी लोगों को यह बिल जारी हो पाएंगे। नगर निगम इससे पहले टैक्स के बिल भी नए पोर्टल से जारी कर चुका है। इसमें भी काफी परेशानी आई थी। इसीलिए निगम ने अब फैसला लिया कि पूरे शहर की बजाय एक वार्ड में ही बिल जारी किए जाएं। यदि कोई खामी सामने आती है तो उसे दूर करने के बाद ही सभी लोगों को बिल जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में 66 हजार उपभोक्ता
शिमला शहर में 66 हजार से ज्यादा घरों, सरकारी और निजी संस्थानों से नगर निगम कूड़ा उठाता है। इन्हें हर महीने कूड़े के बिल जारी किए जाते हैं। हालांकि, अब जुलाई से कूड़ा बिल जारी करने का काम बंद पड़ा है। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि अभी भराड़ी वार्ड में कूड़े के बिल जारी किए हैं। अगले हफ्ते तक अन्य वार्डों में भी बिल जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें