शिमला। जिले के चिढ़गांव क्षेत्र में 12 साल के बच्चे को जातीय आधार पर प्रताड़ित करने के मामले में बाबा साहेब आंबेडकर सोसायटी और नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी बुधवार को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से मिले।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नागेश वाल्मीकि ने कहा कि 16 सितंबर को पेश आए इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 साल के बच्चे को महिला ने जातीय आधार पर प्रताड़ित किया है। यह प्रताड़ना बच्चे की मौत का कारण बनी है। आयोग के अध्यक्ष से मांग की कि अनुसूचित जाति वर्ग की भावनाओं को देखते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए। सोसायटी के पदाधिकारी प्रीतपाल सिंह मट्टू ने कहा कि जल्द ही इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। ब्यूरो