फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं में कलह, पब्लिक सोशल मीडिया पर ले रही मजा

Fri, 26 Aug 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा में इन दिनों कांग्रेस नेताओं का सोशल मीडिया वार छिड़ा हुआ है। वीरवार को सोशल मीडिया पर चर्चा रही की सीपीएस नीरज भारती ने कांगड़ा के विधायक पवन काल को थप्‍पड़ जड़ा है। चर्चा तेज ‌हुई तो खुद नीरज भारती ने एक पोस्ट डाला जिसमें उन्होंने इसे कांग्रेस के ही एक बड़े नेता की ओर फैलाई गई अफवाह बताया।
विज्ञापन


नीरज भारती ने फेसबुक पर कमेंट किया है- वीरवार सुबह से ही एक गलत खबर को सोशल मीडिया पर हवा दी जा रही है। अफवाह ये है कि उन्होंने कांगड़ा के निर्दलीय विधायक को थप्पड़ मारा है और ये बुधवार की बात है। इस खबर को फैलाने की चाल कांगड़ा जिले के ही एक कांग्रेसी नेता की है जो अपनी राजनीति चमकाते रहे हैं।

आज भी जो कुछ हैं वे कुछ लोगों के एक वर्ग की वजह से हैं। उन्हें कांगड़ा जिले के इस वर्ग के नेता रास नहीं आते हैं। इस बारे में कांगड़ा के विधायक पवन काजल से बात की गई तो उन्होंने भी इसे महज कांगड़ा के एक वरिष्ठ नेता के समर्थकों की फेसबुक पर फै लाई अफवाह बताया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


वहीं, कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली बोले कि वे कोई कमेंट नहीं करना चाहते। कमेंट पर अधिक जानकारी को नीरज भारती से भी उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, मगर वे उपलब्ध नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें