फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crypto Fraud Case: क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में अब तक 25 आरोपियों की 40 करोड़ संपत्ति जब्त

Tue, 20 Aug 2024 10:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

क्रिप्टोकरंसी ठगी मामले में कोलकाता में पकड़े गए आरोपी मिलन गर्ग की संपत्ति को भी खंगाला जा रहा है। वह मुख्य आरोपी सुभाष का कामकाज देखता था।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2,500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में अब तक 25 आरोपियों की 40 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इनमें आरोपी सुभाष, हेमराज, अभिषेक और सुखदेव और अन्य एजेंट शामिल हैं। इस मामले में मुख्य पांच आरोपी हैं। इन पांचों पर आरोप है कि उन्होंने हिमाचल के लोगों को ठगने का जाल बुना। निवेशकों को जोड़ने वाले एजेंटों को कमीशन दी जाती थी।

विज्ञापन


 उधर, क्रिप्टोकरंसी ठगी मामले में कोलकाता में पकड़े गए आरोपी मिलन गर्ग की संपत्ति को भी खंगाला जा रहा है। वह मुख्य आरोपी सुभाष का कामकाज देखता था। यह आरोपी भी कई लोगों को चूना लगा चुका है। उल्लेखनीय है कि क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी ने शिमला कोर्ट में चौथी चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें 45 आरोपियों के खिलाफ 3,100 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें