फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Sun, 03 Dec 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में जल्‍द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसके चलते प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। हिमाचल में 5 और 6 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन





प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में ही बीते माह बर्फबारी हुई थी। अब मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को शुष्क हो चुके मौसम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केलांग में न्यूनतम तापमान -5.2

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

उधर, शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान -5.2, मनाली में -0.2, कल्पा में -1.0, सोलन में 2.9, चंबा में 3.5, सुंदरनगर में 2.6, शिमला में 5.9 और धर्मशाला में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें