फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : रोहतांग दर्रे सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात, ठंड से लोग बेहाल, बिलासपुर–मंडी में आज कोहरे का अलर्ट

Mon, 15 Dec 2025 12:31 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो शिमला

सार

ऊना, धर्मशाला, मनाली, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी जैसे क्षेत्रों की रातें शिमला से ठंडी हो गई हैं। इस बीच, विभाग ने बिलासपुर और मंडी के लिए सोमवार व मंगलवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के बीच रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहा। बारालाचा, कुंजुम दर्रा, शिकुंला और 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फ गिरी है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बादल छाए रहे। बिलासपुर में घना कोहरा रहा, जबकि मंडी में हल्का कोहरा रहा। लाहौल स्पीति के ताबो में 37 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। चोटियों पर हुए हिमपात के बाद समूची लाहौल घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। वहीं, ऊना, धर्मशाला, मनाली, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी जैसे क्षेत्रों की रातें शिमला से ठंडी हो गई हैं। इस बीच, विभाग ने बिलासपुर और मंडी के लिए सोमवार व मंगलवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 20 दिसंबर को ऊंचे क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार हैं। विशेषज्ञों ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव तो नहीं हुआ है, जबकि निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। राज्य में न्यूनतम तापमान -4 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में कई स्थानों पर 2 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। निचले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान अगले 2-3 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें