फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदला मिजाज, बारिश की फुहारों से गर्मी से मिली राहत

Tue, 09 May 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से झुलस रहे प्रदेश के लोगों को मंगलवार शाम को मौसम से कुछ राहत मिली है। मंगलवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा में हल्की बर्फबारी और शिमला में बारिश होने से मौसम ठंडा हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में पारा गिरने से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को भी बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 से 13 मई तक मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.0, शिमला में 28.3, सुंदरनगर में 36.9, भुंतर में 33.4, धर्मशाला में 30.6, नाहन में 36.1, सोलन में 33.2, कांगड़ा में 38.8, हमीरपुर में 40.1, बिलासपुर में 39.6 और मंडी में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शहर में आधा घंटा हुई बारिश

मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे राजधानी शिमला में एकाएक मौसम ने करवट ली। दिन भर धूप खिलने के बाद शाम को बादल छा गए। करीब आधा घंटा शहर में बारिश हुई। उधर, रोहतांग दर्रा पर मंगलवार शाम को हल्की बर्फबारी और चंद्रा घाटी में बारिश हुई है।

रोहतांग दर्रा बहाल होने से लाहौल जाने व मनाली आने वाले लोगों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि, शाम को रोहतांग टॉप में मौसम बिगड़ने पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें