फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटियों पर फिर बर्फबारी, अब साफ रहेगा मौसम

Fri, 08 Jan 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में शनिवार से लोहड़ी तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 जनवरी तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, शुक्रवार दोपहर को राजधानी शिमला में दोबारा से कुछ देर के लिए बर्फ के फाहे गिरे।
विज्ञापन


फाहे गिरने के साथ ओलावृष्टि और बारिश भी हुई। दोपहर बाद शिमला में मौसम ने करवट बदली। शाम करीब चार बजे शिमला में मौसम साफ हुआ और कुछ देर के लिए धूप खिली। उधर, जनजातीय जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले स्थानों में हल्का हिमपात हुआ। पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। रामपुर में हल्की बारिश होने की सूचना है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई।

रोहतांग, मढ़ी, सोलंगनाला, गुलाबा और मनाली के नेहरू कुंड तक बर्फबारी हुई है। हालांकि, अभी यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। लाहौल के उदयपुर में दूरसंचार सेवा समेत इंटरनेट सेवा ठप पड़ी है। शुक्रवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 और कल्पा में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


शिमला में 3.7, धर्मशाला में 6.4, ऊना में 7.8, नाहन में 10.8, सोलन में 5.5, चंबा में 6.9, मनाली में 1.4,  बिलासपुर और मंडी में 7.0, हमीरपुर में 6.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। उधर, अधिकतम तापमान शिमला में 12.0, सुंदरनगर में 18.4, धर्मशाला में 16.8, ऊना में 20.5, नाहन में 17.9, केलांग में 2.1, पालमपुर में 17.5, सोलन में 19.0, चंबा में 15.6, मनाली में 11.6, कांगड़ा में 20.0, बिलासपुर में 17.7, हमीरपुर में 18.9 और मंडी में 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें