फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की चोटियों पर ताजा हिमपात, शिमला में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊंचाई वाले स्थानों पर आज सुबह ताजा हिमपात हुआ है। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कांगड़ा के ऊंचाई वाले स्थानों पर सुबह के समय ही हल्की बर्फबारी के बाद चोटियों पर सफेद चादर बिछ गई है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश में तापमान भी पांच से सात डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं, शिमला समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई है।
विज्ञापन


अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में ही तापमान में इतनी गिरावट आने से इस बार सर्दी के मौसम के जल्दी आगमन की संभावना भी बन गई है। शिमला और इसके आसपास के इलाकों में सुबह के समय जोरदार बारिश हुआ। यहां तापमान दस डिग्री सेल्सियस से भी कम चला गया। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कई इलाकों में आज शाम तक फिर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

रोहतांग में बर्फबारी, दो घंटे ठप रहा यातायात

वहीं, लाहौल और कुल्लू की ऊंची चोटियों समेत रिहायशी इलाकों में शनिवार रात बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से रविवार को करीब दो घंटे तक रोहतांग दर्रा में वाहनों की आवाजाही ठप रही। रविवार देर रात भी यहां हल्की बर्फबारी हुई है। इस समय रोहतांग दर्रा में लगभग एक फुट बर्फ बताई जा रही है जबकि बारालाचा और कुंजम दर्रा में करीब एक फुट हिमपात की सूचना है।

उधर, ताजा बर्फबारी से पर्यटन नगरी मनाली समेत समूची लाहौल घाटी में शीत लहर है। भारी बर्फबारी के डर से लेह जाने वाले दर्जनों पर्यटकों ने टूअर पैकेज रद्द कर दिया है। डीएसपी केलांग तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रा दो घंटे अवरुद्ध रहने के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें