प्रदेश में 19 फरवरी से फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 19 से 21 फरवरी तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी।
20 और 21 फरवरी को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश होगी। 17 और 18 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4, कल्पा में माइनस 2.8, केलांग में माइनस 5.1, मनाली में माइनस 0.4, धर्मशाला में 7.2, सोलन में 3.2, मंडी में 6.1, नाहन में 8.7, हमीरपुर में 6.9 और बिलासपुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
अधिकतम तापमान शिमला में 16.8, भुंतर में 23.6, कल्पा में 11.2, धर्मशाला में 16.8, ऊना में 25.5, सोलन में 20.8 और नाहन में 22.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।