फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बर्फबारी की चेतावनी

Sat, 09 Dec 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इससे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। धर्मशाला में क्रिकेट मैच वाले दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन


प्रदेश में 11 दिसंबर से मौसम खराब होगा। 11 से 14 दिसंबर तक हिमाचल में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। 12 दिसंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। 

शनिवार और रविवार को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार जताए हैं। शिमला में शुक्रवार को दिन भर मौसम साफ रहा। शिमला और धर्मशाला में अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शिमला में अधिकतम तापमान ये रहा

बीते साल शिमला में दिसंबर महीने में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले शिमला शहर में आठ दिसंबर 2008 को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले दो दिन में शिमला शहर में अधिकतम तापमान और अधिक बढ़ेगा। उधर, शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.0, नाहन में 21.6, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 26.0, चंबा में 24.1, डलहौजी में 16.3, बिलासपुर में 22.2, हमीरपुर में 24.4, सुंदरनगर में 25.6, भुंतर में 24.2 और कल्पा में 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1

उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1, मनाली में 1.8, कल्पा में 2.4, चंबा में 4.6, ऊना में 6.5, धर्मशाला में 6.6 और शिमला में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिसंबर महीने शिमला में वीरवार रात को दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान इस साल का सर्वाधिक है। बीते दिनों शिमला में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री के बीच था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें