सोमवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 18.4, ऊना में 27.2, नाहन में 23.6, सोलन में 23.5, धर्मशाला में 18.2, सुंदरनगर-भुंतर में 26.0, कांगड़ा में 25.9, बिलासपुर में 26.1, चंबा में 24.1,
डलहौजी में 15.1 और कल्पा में 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 6.0, कल्पा में 1.4, मनाली में 2.0, शिमला में 7.6, ऊना में 10.5, नाहन में 10.7, सोलन में 8.2, कांगड़ा में 9.4, मंडी में 9.6, हमीरपुर में 9.7 और चंबा में 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।