प्रशासन ने मौसम के मिजाज को भांपते हुए पर्यटकों और आम लोगों को रोहतांग, जलोड़ी दर्रा के अलावा अन्य संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। रविवार देर रात चंबा जिला के कबायली क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात हुआ।
सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्की धूप खिली। दोपहर बाद शहर में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने से शहर में ठंड बढ़ गई है। रविवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7, कल्पा में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
मनाली में माइनस 0.6, सोलन में 1.7, भुंतर में 1.9, कुफरी में 2.0, सुंदरनगर में 2.5, डलहौजी में 2.7, शिमला में 3.9, मंडी में 4.2, पालमपुर में 5.0, ऊना-चंबा में 5.7, बिलासपुर-नाहन में 5.8, हमीरपुर में 6.1, कांगड़ा में 6.5 और धर्मशाला में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। नाहन में अधिकतम तापमान 19.8, ऊना में 19.0, सोलन में 16.5, बिलासपुर में 16.0, सुंदरनगर में 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
धर्मशाला में 14.8, कांगड़ा में 14.7, हमीरपुर में 14.6, भुंतर में 14.0, शिमला में 12.6, चंबा में 10.8, कल्पा में 7.2, डलहौजी में 5.2 और केलांग में 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।