प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 28 से 31 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम केंद्र शिमला ने किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित कुल्लू, चंबा और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। 31 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.8, शिमला में 23.1, नाहन में 28.9, सोलन में 28.0, भुंतर में 29.6, सुंदरनगर में 30.2, कल्पा में 18.6, मंडी में 29.8, बिलासपुर में 31.3, कांगड़ा में 31.0 और मनाली में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।