फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बढ़ने लगेगा पारा, पढ़िए अगले पांच दिन के मौसम का हाल

Sat, 25 Mar 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में गर्मी ने दस्तक दे दी है। बीते चार दिनों से प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम केंद्र शिमला ने 30 मार्च तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


यानि अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्घि होगी। मैदानी इलाकों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8, शिमला में 22.7, सुंदरनगर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, भुंतर में 28.5, कल्पा में 16.4, धर्मशाला में 25.4, नाहन में 29.2, सोलन में 28.2, मंडी में 23.8, कांगड़ा में 31.3, मनाली में 17.8, हमीरपुर में 32.8 और बिलासपुर में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें