फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में बर्फबारी, कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Sat, 06 Apr 2019 08:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अप्रैल के पहले हफ्ते प्रदेश में मौसम ने एक ही दिन में कई रंग दिखाए। शनिवार को मैदानी जिले ऊना में 36 डिग्री तक पहुंचे तापमान ने जनजीवन को गरमी से बेहाल कर दिया। इसके ठीक उलट रोहतांग दर्रे पर इस बार अप्रैल में पहली बार बर्फ के फाहे गिरे, जिससे ठंड बढ़ गई।

विज्ञापन


मध्यवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए और ओलावृष्टि हुई, जिससे बागवानी और खेती को नुकसान की सूचनाएं हैं। शनिवार को रोहतांग दर्रे पर बर्फ के फाहे गिरने से मौसम बदल गया।

सुबह रोहतांग के साथ कुल्लू, लाहौल और मनाली में तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद बर्फ के फाहों ने मौसम में ठंडक ला दी। पर्यटन नगरी मनाली में बारिश हुई।
विज्ञापन


उधर, जनजातीय क्षेत्रों के ऊंचे पहाड़ी इलाकों बारालाचा, कुंजम पास, घेपन पीक, सीबी रेंज और धौलाधार पर्वत शृंखलाओं में बर्फबारी की सूचना है। ताजा बर्फबारी ने बीआरओ और लोक निर्माण विभाग के सड़क बहाली कार्य को मुश्किल में डाल दिया है।

वहीं, चंबा के भरमौर, शिमला के चौपाल की कई, मैदानी इलाके हमीरपुर में ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। कांगड़ा जिले में बादल छाने के बाद तूफान से दुश्वारियां हुईं। हल्की फुहार से मौसम पूरी तरह से बदल गया।

चौपाल की इन पंचायतों में हुई ओलावृष्टि

ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
सेब के फूलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, अन्य फसलें भी ओलों की चपेट में आई हैं। शनिवार को दोपहर बाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत खगना, सरांह, धबास, ठाना, चांजू-चौपाल, ननाहर आदि में भारी ओलावृष्टि हुई है।

मौजूदा समय में सेब के बगीचों में कहीं पर पूरे फूल खिल चुके हैं और कहीं फूल निकलने वाले हैं।   ओलों से गेहूं, मटर और अन्य सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है। फसलों के तबाह होने के बाद लोग परेशान हैं।

इस संबंध में बागवान शिव लाल भोटा, बिट्टू शर्मा, रमेश बरागटा, मोहन सिंह, सीता राम, प्रताप नेगी, कुलदीप औक्टा, रणजीत मेहता और राकेश कुमार के अनुसार चंद मिनटों की ओलावृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने सरकार से नुकसान का जायजा लेने की मांग की है। वहीं, भरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

हिमाचल में इतने दिन खराब रहेगा मौसम

लाहौल घाटी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ अप्रैल तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.8, बिलासपुर 34.0, हमीरपुर 33.4, कांगड़ा 33.0, सुंदरनगर 32.2, चंबा 30.4, सोलन 27.5, शिमला 23.9, धर्मशाला 22.8, कल्पा 19.7, केलांग 16.3 और डलहौजी में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 13.7, सुंदरनगर 14.7, धर्मशाला 13.6, ऊना 16.7, नाहन 16.9, सोलन 12.8, कांगड़ा 16.6, मंडी 15.0, बिलासपुर, मनाली 7.6, कल्पा 5.2 और केलांग में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें