सिस्सू में 12 मार्च को होने वाली दूसरी स्नो मैराथन की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्नो मैराथन में देशभर के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
10,000 फीट की ऊंचाई पर सिस्सू में 12 मार्च को होने वाली दूसरी स्नो मैराथन की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्नो मैराथन में देशभर के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। स्नो मैराथन की आयोजक संस्था रीच इंडिया के सीईओ राजीव कुमार ने कहा कि वर्ष 2022 में 26 मार्च को भी स्नो मैराथन हुई थी। जिसमें कुल 124 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इस बार यह संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फुल मैराथन कुल 42 किलोमीटर जबकि हाफ मैराथन 21 किलोमीटर की होगी। मैराथन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। 11 मार्च तक पंजीकरण होगा। स्थानीय प्रतिभागी प्रतियोगिता वाले दिन भी पंजीकरण करवा सकेंगे। हिमाचल के प्रतिभागियों को पंजीकरण फीस में 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। मैराथन सिस्सू से शुरू होकर टनल से होकर कोकसर ग्रांफू तक जाएगी।