फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में हिमपात और शिमला में बारिश, दो दिनों के लिए अलर्ट जारी

Sat, 21 Mar 2020 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली
विज्ञापन
मढ़ी रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम  विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य मैदान और मध्यम ऊंचाई वाले भागों के लिए 23 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


वहीं, 24 मार्च को मैदानी भागों में ओलावृष्टि के साथ अंधड़ चलने का येलो और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में 27 मार्च तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना भी है।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आ रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा लेकिन सोमवार और मंगलवार को कई जगह भारी बारिश बराबरी और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात

- फोटो : अमर उजाला
उधर, कुल्लू जिले में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने शनिवार को करवट बदली। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

इसके साथ तेज हवाएं चलने के साथ मौसम में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला समेत कई जिलों में सुबह के समय धूप होने के बाद शनिवार दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। मनाली, शिमला और अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें