फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नो गेम्स का आगाज, नारकंडा पहुंचे 200 एथलीट

Mon, 07 Mar 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुमारसेन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
स्नो गेम्स के आगाज पर पहुंचीं स्पेशल ओलंपिक्स भारत हिमाचल प्रदेश की चेयरपर्सन डा. मल्लिका नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारकंडा में रविवार से स्नो गेम्स शुरू हुईं। इसका शुभारंभ स्पेशल ओलंपिक्स भारत हिमाचल प्रदेश की चेयरपर्सन डा. मल्लिका नड्डा ने किया। उन्होंने कहा कि इसमें छह राज्यों के लगभग दो सो एथलीट भाग ले रहे हैं। इनमें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल के प्रतिभागी शामिल हैं।
विज्ञापन


पांच दिवसीय स्नो इवेंट्स में एल्पाइन स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग और स्नो शोइंग जैसी प्रतिस्पर्धाएं होंगी। बताया कि अगले वर्ष 14 से 25 मार्च तक ऑस्ट्रिया में होने वाली वर्ल्ड विंटर गेम्स में स्पेशल ओलंपिक की टीम विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेगी। इनमें एल्पाइन स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग, स्नो शोइंग, फिगर स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग, फ्लोर हॉकी और फलोरबाल शामिल हैं।

वर्ल्ड गेम्स में प्रतिभागियों सहित करीब 114 लोगों का दल ऑस्ट्रिया जाएगा। कहा कि प्रदेश में स्नो इवेंट्स पहली बार 2007 में नारकंडा में हुए। इसके बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप 14 से 20 जनवरी 2008 को नारकंडा में ही हुई। इसमें देश भर से लगभग 250 एथलीट और कोचिस ने हिस्सा लिया था। इस दौरान स्पेशल ओलंपिक भारत हिमाचल प्रदेश की वाइस प्रेसिडेंट रश्मिधर सूद, हरप्रीत और केवल चंदेल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें