फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों के लिए ले जा रहे थे खाना और तभी..

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-रोहतांग मार्ग पर राहलाफाल में बीआरओ के दो कर्मचारी हिमखंड की चपेट में आ गए। इसमें एक की दबकर मौत हो गई है, जबकि दूसरा खुद को किसी तरह बचाने में सफल रहा।
विज्ञापन


दो कर्मचारी मार्ग बहाली में जुटे अपने साथियों के लिए दोपहर का खाना लेकर जा रहे थे। बर्फ में दबे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मनाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मशीन ऑपरेटरों को खाना लेकर पैदल जा रहे थे

डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि राहलाफाल के पास हादसा उस समय हुआ जब बीआरओ कर्मचारी राम बहादुर (42) पुत्र लाल बहादुर मूल निवासी नेपाल और कांगड़ा निवासी मनीष बर्फ हटाने में जुटे मशीन ऑपरेटरों को खाना लेकर पैदल जा रहे थे। राम बहादुर की हिमखंड में दबने से मौत हो गई है।

बीआरओ के कैप्टन विवेकानंद जाधव ने बताया कि हादसे में उनके एक कर्मचारी की मौत हो गई है। शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया है। हादसा उसी जगह हुआ बताया जा रहा है जहां कुछ वर्ष पहले कुल्लू निवासी एक टीवी पत्रकार प्रेम ठाकुर की हिमखंड में दबने से मौत हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें