शिमला के संजौली कॉलेज में स्नेहा को एससीए अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नए छात्र नेता और कक्षा प्रतिनिधि नियुक्त किए गए। कॉलेज प्राचार्य ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई दी। इससे छात्र गतिविधियों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।
शिमला। राजधानी के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में स्नेहा को एससीए अध्यक्ष, साक्षी शर्मा उपाध्यक्ष, टीना ठाकुर सचिव और शिवांगी को सह सचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने मनोनीत एससीए को बधाई दी। बीएससी तृतीय वर्ष से मयंका रांगड़ा, बीए तृतीय से सोहानी वर्मा, बीकॉम तृतीय से मीनाक्षी, बीएससी द्वितीय वर्ष से उमा भारती, बीए द्वितीय बनिता शर्मा, बीकॉम द्वितीय से साक्षी शर्मा, बीएससी प्रथम से क्षितिज, बीए प्रथम से मोनिका, बीकॉम प्रथम से गौरव शर्मा को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया। इनके अलावा बीसीए से प्रवीण मेहता, बीबीए से प्रियांशी, बी वोकेशनल से दीक्षा, एमए इंग्लिश से विशाक्षा शर्मा, एमए हिंदी से आश्टा, एमए अर्थशास्त्र से प्रिया कुमारी, एमए लोक प्रशासन से ईशान शर्मा, पीजीडीसीए से ट्वींकल चौहान को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया है। इसके अलावा एससीए के लिए क्लब और सोसायटी की ओर से हुए मनोनयन में एनएसएस से अंशुल ठाकुर, हरीश तोमर, रोवर कुनाल ठाकुर, रेंजर अनन्या ठाकुर, एनसीसी से मिशल वर्मा और शौर्या चौहान, खेल से आर्यन और साक्षी, कल्चरल से नतोष चौहान और सुप्रिया शर्मा, सोसायटी एवं क्लब से शुभम ठाकुर और आदर्श चौहान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। ब्यूरो