फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, कामकाज रहा ठप

Thu, 30 Aug 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी सचिवालय पांवटा परिसर में बुधवार को एक सांप घुस गया। जैसे ही कर्मी की नजर सांप पर पड़ी तो मिनी सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सांप को मारने के बाद ही कामकाज शुरू हो पाया।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता, मेहर सिंह, संजय व पंकज कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे कार्यालय में खूब भीड़ जमा थी। मिनी सचिवालय के मैदानी तल पर वाहन पंजीकरण कार्यालय है। उसमें तैनात मेहर सिंह की नजर सिलिंग से नीचे लटक रहे सांप पर पड़ी।

सांप एसी में घुसने का प्रयास कर रहा था। सांप करीब सात फीट लंबा था। इससे कर्मचारी भयभीत हो गए। नगर परिषद के मुख्य पार्क में कार्यरत एक कर्मी ने हिम्मत दिखाई और डंडा लेकर अंदर चला गया।
विज्ञापन


उसने काफी मशक्कत के बाद सांप को मार दिया। इसके बाद कामकाज हो सका। एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि एक सांप सचिवालय में घुस गया था। जिसे मार दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें