फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीते ही 22 लोगों को खूनी दस्त, पेयजल स्रोत में मिला मृत सांप

Sun, 29 Apr 2018 07:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नगवाईं (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की नगवाईं पंचायत के बहा गांव में पेयजल स्रोत का पानी पीते ही 22 लोगों को खूनी दस्त शुरू हो गए। 20 लोगों को घर में ही उपचार दिया गया, जबकि दो बच्चों को कुल्लू अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पेयजल स्रोत में मरा हुआ सांप मिला है, जिससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ा।

विज्ञापन


शनिवार सुबह सूचना मिलते ही स्वास्थ्य और आईपीएच विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और पानी के सैंपल लेकर इसकी जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मोरी नाला से ग्रामीणों ने पानी भरा था, जिसके पीने के बाद ग्रामीणों की तबीयत एकाएक बिगड़ गई। हालांकि पानी के जहरीला होने की वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

मंत्री बोले- स्रोत आईपीएच का नहीं

वहीं, नगवाईं पंचायत की प्रधान कौशल्या ठाकुर का कहना है कि पानी के स्रोत में मरा हुआ सांप था, जिसके कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं के प्रभारी डाक्टर सुरेश ने बताया कि 20 मरीजों को गांव में ही उपचार दिया गया, जबकि दो बच्चों को जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि यह स्रोत आईपीएच के अधीन नही हैं। इसके बावजूद संबंधित एक्सईएन को स्पॉट पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह ब्लाक की स्कीम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें