हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में छह फुट लंबा सांप घुस आया। इससे वहां हड़कंप मचा रहा। एमए हिंदी, संस्कृत और समाज शास्त्र विभाग की शाखा में छात्रों के रिकार्ड की चार फुट लंबी फाइलों में कुंडली मारे बैठे इस सांप को देखते ही कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। देखते ही देखते कर्मचारी बाहर भाग खड़े हुए।
बाद में कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी लेकिन ईसी की बैठक के चलते सांप को पकड़ने के लिए कर्मचारियों को खुद ही मशक्कत करनी पड़ी। फाइलों के ढेर में से सांप को बाहर निकालने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए। दहशत भरे इस माहौल के बीच संजीव सूद, ओम प्रकाश अनुभाग अधिकारी दीनानाथ और अन्य कर्मचारियों ने रिकार्ड फाइलों को इधर से उधर उठाकर किसी तरह से सांप को खोज निकला।