प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 2700 एसएमसी शिक्षकों के लिए अभी नीति बनाने का सरकार का कोई विचार नहीं है। विधायक राजेश ठाकुर और किशोरी लाल के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने लिखित में यह जानकारी दी।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों के स्कूलों में बीते तीन माह और गैर जनजातीय क्षेत्रों में बीते छह माह से कोई अध्यापक नहीं है। वहां पर आवश्यकतानुसार अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति को अधिकृत किया गया है।