फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले का ऐसे दिया जाएगा जवाब, जनरल वीके सिंह ने कही बड़ी बात

Mon, 18 Feb 2019 06:44 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री  एवं पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा है कि पुलवामा आतंकी हमले का बदला जरूर लिया जाएगा, लेकिन ठंडे दिमाग और पूरी तैयारी के साथ। अमेरिका ने भी ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए सालों तैयारी की थी।

विज्ञापन


रणनीति बनाई फिर कार्रवाई की। ऐसे में देश की सेना पर भरोसा रखना चाहिए और उसका साथ देना चाहिए ताकि वो जब कार्रवाई करे तो सफल रहे। उन्होंने कहा कि धारा 370 को खत्म करने के लिए सभी राजनीतिक दलों का एकजुट होना जरूरी है।

शिमला में सोमवार को भाजपा के कर्मचारी प्रकोष्ठ की एक बैठक में शिरकत करने पहुंचे वीके सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं पर उसे कोई छेड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं है।

विज्ञापन

 

हर सवाल का जवाब सबके सामने आएगा

इतनी बड़ी घटना के बाद रणनीति तो बन रही है लेकिन वह इससे अलग हैं। सर्जिकल स्ट्राइक, सीधा हमला या युद्ध के सवाल पर कहा कि कुछ वक्त के लिए सब्र रखें, हर सवाल का जवाब सबके सामने आएगा।

इसके लिए टाइमलाइन तय करना गलत होगा। आतंकियों के सफाए के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेना के पास उन लोगाें की सूची है जो देश में बैठकर देश के खिलाफ काम कर रहे हैं।

हमले को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि सुरक्षा कर्मियों को 365 दिन मुस्तैदी से काम करना होता है और जरा सी चूक से घटना हो जाती है जबकि आतंकियों को एक दिन चाहिए होता है ताकि वे वारदात को अंजाम दे सकें। पूरी जांच के बाद चूक का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान को हर तरफ से घेरने का प्रयास

वीके सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि ऐसा क्या हुआ था कि 2005 से 2012 के बीच घाटी में आतंकी घटनाएं कम हो गईं। वीके सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को हर तरह से अलग-थलग करने का प्रयास हो रहा है।

यह कूटनीतिक रणनीति ही है कि पहली बार 40 से ज्यादा देशों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 26/11 के समय भी ऐसा नहीं हुआ था। कश्मीरी युवाओं के भटकने के सवाल पर कहा कि कुछ युवाओं के आतंकी बनने या पत्थरबाजी करने को पूरे कश्मीर के युवाओं के तौर पर देखना गलत है।

सरकार उनको मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास कर रही हे। चीन नीति पर बोले- हम प्रयास कर रहे हैं कि किन मुद्दों पर दोनों देशों का आपसी सहयोग हो सकता है। यह प्रक्रिया उच्चतम स्तर तक चर्चा के बाद तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें