फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी शिक्षकों को जल्द मिलेगा सेवाविस्तार, नीति को लेकर मंत्री ने ये कहा

Mon, 18 Feb 2019 06:49 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में नियुक्त एसएमसी शिक्षकों की बजट में 20 फीसदी बढ़ोतरी करने पर शिक्षकों ने सरकार का आभार जताया है। सोमवार को एसएमसी शिक्षक संघ ने विधानसभा में मुख्यमंत्री को चांदी की तलवार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री और कृषि मंत्री को संघ ने चांदी की गदा देकर सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष मनोज रौंगटा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री को एसएमसी शिक्षकों को जल्द सेवा विस्तार देने और अवकाश देने के आदेश भी दिए।

विज्ञापन

एसएमसी शिक्षकों के लिए नीति बनाने का अभी विचार नहीं : भारद्वाज

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 2700 एसएमसी शिक्षकों के लिए अभी नीति बनाने का सरकार का कोई विचार नहीं है। विधायक राजेश ठाकुर और किशोरी लाल के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने लिखित में यह जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों के स्कूलों में बीते तीन माह और गैर जनजातीय क्षेत्रों में बीते छह माह से कोई अध्यापक नहीं है। वहां पर आवश्यकतानुसार अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें