फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ाई करेंगे हिमाचल के स्टूडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के 1525 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में सितंबर महीने से स्मार्ट क्लास रूम में बच्चे पढ़ाई करेंगे। इन्फोरमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नालाजी (आईसीटी) प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों के कंप्यूटरीकरण का काम शुरू हो गया है। प्रोजेक्ट में हर स्कूल में दो स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। प्रोजेक्टर और डिजिटल बाइट बोर्ड पर बच्चों को पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा दस कंप्यूटर सिस्टमों की एक लैब बनाई जाएगी। सभी शिक्षकों को कंप्यूटर चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। शिक्षा निदेशालय में लैपटॉप से स्कूलों पर उच्च अधिकारी नजर रखेंगे। प्रोजेक्ट में नवीं से लेकर जमा दो कक्षा के लिए 350 जीबी का ई कंटेंट भी डेवलेप किया जाएगा।

छात्रों की जरूरतों के हिसाब में इसमें जानकारी दी जाएगी। राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की तस्वीर बदलने की पूरी तैयारी कर ली है। आईसीटी प्रोजेक्ट के तहत छात्रों की पढ़ाई पहले से ज्यादा सुविधाजनक और हाईटेक हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

मानीटरिंग को तीन सदस्यीय कमेटी गठित

स्कूलों में ब्लैक बोर्ड की जगह प्रोजेक्टर और बाइट बोर्ड पर पढ़ाई करवाई जाएगी। पढ़ाई के इस नए तरीके में बच्चों को हर चीज वीडियो, पिक्चर्स और ग्राफिक्स के जरिए समझाई जाएगी। पढ़ाई का तरीका बदलने वाली ये टेक्नोलॉजी न सिर्फ बच्चों के लिए दिलचस्प है बल्कि टीचर्स के लिए भी आसान होगी।

स्कूलों में कंप्यूटरीकरण करने का जिम्मा निजी कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी का कहना है कि अगस्त महीने के अंत तक सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं कर दी जाएंगी। सितंबर से स्कूलों में इनका प्रयोग किया जा सकेगा।

स्कूलों में स्थापित होने वाली आईसीटी लैब की मानीटरिंग करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक ने कमेटियां गठित करने के आदेश दिए हैं। स्कूल प्रिंसिपल/ हैडमास्टर, पीजीटी फिजिक्स अगर पीजीटी आईपी न हो और टीजीटी साइंस नॉन मेडिकल को कमेटी में शामिल किया गया है।

यह कमेटी स्कूलों में स्थापित किए जाने वाले सामान की गुणवत्ता को जांचेगी। खराब सामान देने की सूरत में स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर (एसएसए, आरएमएसए) से संपर्क करेगी। शुक्रवार को कमेटियां गठित करने के लिए सभी उपनिदेशकों, प्रिंसिपलों और हैडमास्टरों को आदेश जारी किए गए हैं।

स्कूलों में मिलेगी यह सुविधा- दो सर्वर, हर सर्वर पर पांच-पांच कंप्यूटर जुड़ेंगे। एक प्रिंटर, एक बाइट बोर्ड, एक प्रोजेक्टर, यूपीएस, तीस कुर्सियां मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास रूम में फ्लोरिंग, अरथिंग सहित अन्य फर्नीचर उपलब्ध करवाया जाएगा। शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें