फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट बनेगा शिमला, टूटेंगे सैकड़ों पुराने भवन, बनेंगी मॉडर्न बिल्डिंग

Fri, 11 Aug 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिल्सक्वीन शिमला अब और भी खूबसूरत दिखेगी। स्मार्ट सिटी बनाने और शहर को न्यू लुक देने के लिए लोअर बाजार से लेकर कृष्णानगर तक के सभी सैकड़ों पुराने और जर्जर भवन तोड़े जाएंगे। इनकी जगह मॉडर्न बिल्डिंग बनाई जाएंगी। इनमें पुराने भवनों से शिफ्ट होने वाले लोगों को बसाया जाएगा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कुल 1248 करोड़ रुपये के बजट से लोअर बाजार, राम बाजार और कृष्णानगर वार्ड का कायाकल्प किया जाएगा। रि-डेवलपमेंट प्रपोजल में जल्द ही मुंबई के भिंडी बाजार की तर्ज पर अर्बन रिन्युअल स्कीम लाई जा रही है। इसमें चरणबद्ध तरीके से काम शुरू किया जाएगा।

नगर निगम के सब्जी मंडी स्थित क्वार्टर को तोड़कर नए भवन बनाने से इस योजना की शुरुआत की जाएगी। शहर में इस समय 300 से ज्यादा अनसेफ भवन हैं। इनमें से ज्यादातर इन्हीं तीनों वार्ड में हैं। प्रोजेक्ट तैयार करते वक्त शहर के 25 वार्डों से राय ली गई थी। इनमें 15 वार्डों ने इन तीन वार्डों के सबसे पहले कायाकल्प करने पर हामी भरी थी।
विज्ञापन


ये नई सुविधाएं मिलेंगी
प्रोजेक्ट में तीन वार्डों के करीब 48 एकड़ एरिया में नए भवनों के अलावा नए होटल, कॉर्मिश्यल कांपलेक्स, नए रोड, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट्स, सोलर पैनल, तहबाजारियों के लिए बाजार, भूकंप से बचने के लिए शेल्टर, मॉडर्न स्कूल आदि बनाए जाने की योजना है।

बनेगी पॉलिसी, ये भवन नहीं टूटेंगे
योजना में धार्मिक भवन, पक्के मकान और नए बन रहे भवन नहीं टूटेेंगे। सिर्फ वही मकान तोड़े जाएंगे जो पुराने हो चुके हैं। सरकार इसके लिए अर्बन रिनुअल स्कीम तैयार करेगी जिसमें टीसीपी की मदद से शहर को नया रूप देने की पॉलिसी बनाई जाएगी।

80 फीसदी प्रॉपटी एमसी की, ऐसे होगा कायाकल्प
शिमला। एनआईटी के सर्वे के अनुसार इन तीनों वार्डों में 80 प्रतिशत प्रॉपर्टी एमसी की है। ऐसे में काम शुरू करने में दिक्कत नहीं आएगी। हर साल 10 प्रतिशत पुराने भवन हटाकर नए बनाने की योजना है।

इन वार्डों में सबसे पहले खाली जगह का चयन होगा जहां भवन निर्माण किया जाएगा। फिर कुछ पुराने भवनों का तोड़ने के लिए चयन किया जाएगा। वहीं, उसमें रह रहे लोगों को पहले बन चुके नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इससे लोगों को भी दिक्कत नहीं होगी और काम भी जारी रह सकेगा।

अवैध कब्जे कर रहने वालों को भी राहत
शिमला। कृष्णानगर में अवैध कब्जा कर मकान बनाने वालों को राहत दी गई है। प्रोेजेक्ट के तहत किसी को भी जगह छोड़ने की जरूरत नहीं होगी। चाहे वो अवैध कब्जे करने वाले ही क्यों न हो। इनके लिए भी नए मकान बनेंगे। लेकिन पॉलिसी के बाद ही तय होगा कि इन्हें किस आधार पर नए भवनों में ठहराया जाएगा।

कई विभागों के साथ काम करेगा एमसी 
स्मार्ट सिटी के रिडेवलपमेंट प्रपोजल में लोअर बाजार से लेकर कृष्णानगर तक पुराने भवन हटाकर उनकी जगह नए भवन बनाने की योजना है जिससे शिमला नए लुक में दिखेगा। इसमें एमसी के साथ कई विभाग मिलकर काम करेंगे। - जीसी नेगी, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें