फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सभी जिलों में बनेंगे खेलो इंडिया सेंटर, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

Tue, 07 Dec 2021 10:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि हर जिला में पांच-पांच लाख रुपये खर्च कर खेलो इंडिया सेंटर के तहत जिलों में सिंथेटिक ट्रैक, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, कोचिंग सेंटरों का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने जिला ऊना के बंगाणा में 4.5 करोड़ से बहुउद्देशीय हाल बनाने और सभी 12 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर बनाने को मंजूरी दी है।  
विज्ञापन
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर(फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय ने जिला ऊना के बंगाणा में 4.5 करोड़ से बहुउद्देशीय हाल बनाने और सभी 12 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर बनाने को मंजूरी दी है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि हर जिला में पांच-पांच लाख रुपये खर्च कर खेलो इंडिया सेंटर के तहत जिलों में सिंथेटिक ट्रैक, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, कोचिंग सेंटरों का निर्माण किया जाएगा। बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स लुहणू, चंबा में डीवाईएसएसओ मैदान, हमीरपुर में सिंथेटिक ट्रैक, धर्मशाला में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, काजा में स्टेट कोचिंग सेंटर, रिकांगपिओ में बाक्सिंग कोचिंग सेंटर, कुल्लू में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स ढालपुर मैदान, मंडी में स्टेट कोचिंग सेंटर, शिमला के रोहड़ू में इंडोर/आउटडोर स्टेडियम, नाहन में स्टेट कोचिंग सेंटर, सोलन में स्टेट कोचिंग सेंटर और ऊना के इंदिरा स्टेडियम पर यह धनराशि खर्च की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें