एचआरटीसी की लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड धारकों को अब किराये पर छूट नहीं मिलेगी।
एचआरटीसी प्रबंधन ने टूरिस्ट सीजन के दौरान लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड पर छूट न देने का फैसला लिया है। निगम की वोल्वो, टाटा एसी और डीलक्स बसों में यात्रा करने वाले स्मार्ट कार्ड धारकों को भी पूरा किराया चुकाना होगा।
स्मार्ट कार्ड वालों को सर्दियों में आफ सीजन के दौरान 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक ही लग्जरी बसों में छूट मिलेगी। हालांकि एचआरटीसी की सामान्य बसों में यात्रा करने पर यात्रियों को साल भर स्मार्ट कार्ड पर छूट मिलती रहेगी।
सीजन में सिर्फ साधारण बसों में मिलेगी छूट
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि ऑफ सीजन के दौरान लग्जरी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट कार्ड पर 20 फीसदी छूट दी जा रही है।
सीजन के दौरान छूट सिर्फ साधारण बसों में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी। एचआरटीसी के स्मार्ट कार्ड धारकों को किराये में 10 फीसदी छूट दी जा रही है।
वरिष्ठ नागरिकों को स्मार्ट कार्ड पर 20 फीसदी छूट का प्रावधान है।