फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में अस्थाई ढारे में भड़की आग, जिंदा जला व्यक्ति

Wed, 10 Jan 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कालीबाड़ी के पास डंगे में अस्थायी ठिकाना बनाकर रह रहा युवक जिंदा जल गया। यह नशे का आदि था और मानसिक रूप से बीमार भी था। मंगलवार सुबह मृतक के भाई ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी कि कालीबाड़ी के पास आग लगी हुई है। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को शांत किया। इसी दौरान पता चला कि आग में युवक भी जिंदा जल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी पहुंचाया गया। इसकी पहचान अनिल भाटिया के रूप में हुई है। उम्र 37 साल बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से यहां रह रहा था। जमीन पर बिस्तर लगाया था। आग से सारा सामान राख हो गया है। माल रोड फायर स्टेशन ऑफिसर डीसी शर्मा ने बताया कि 11 बजे तक आग को पूरी तरह से शांत कर दिया गया था। 
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

मां ने बताया, नशे का आदि हो गया था बेटा

उन्होंने बताया कि मृतक वहां पर अकेला अपने परिवार से अलग रहता था, हो सकता है कि उसने ठंड से बचने के लिए आग जलाई हो। आग भड़क जाने या धुआं होने के कारण उसका दम घुट गया हो। 

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। उसकी मां स्वर्णलता बीएसएनएल की कॉलोनी में रहती है। 

मां स्वर्ण लता ने बताया कि उसका बेटा शराब का आदि हो गया था, घर पर उसने सामान आदि बेचना शुरू कर दिया था। इसलिए उसे रात को सोने के लिए अस्थायी ठिकाना बना दिया था।

खाना-पीना मां के साथ ही करता था। सोने के लिए वह वहां चला जाता था। मां ने उसे एक स्टोव, बिस्तर और एक कुर्सी दे रखी थी। मां ने बताया कि उसके बड़े बेटे ने उसे सुबह सूचना दी कि वहां आग लग गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें