फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ बर्फ पर रोमांच का खेल, मनाली में जुटे 250 स्कीयर

Fri, 03 Feb 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में नेशनल स्की चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। पांच फरवरी तक बर्फ पर रोमांच के लिए देशभर के 250 स्कीयर मनाली में दस्तक दे चुके हैं। सोलंगनाला की कुदरती स्की ढलानों पर आयोजित की जा रही नेशनल स्की चैंपियनशीप में ओलंपिक और वर्ल्ड स्की चैंपियनशिप के प्रतिभागी तथा पिछली बार नेशनल चैंपियनशिप में दो ब्राउंज मेडल झटकने वाले हीरालाल इस बार फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


पहले दिन पुरुष वर्ग के सलालम और ज्वाइंट सलालम रेस क्वालीफाई करने को देशभर से आईं दस टीमों ने दम दिखाया। इसमें शुक्रवार को आयोजित की जाने वाली फाइनल रेस के लिए 60 प्रतिभागियों में से 25 को सेलेक्ट किया गया। हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिशन के अध्यक्ष एवं विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष रूपचंद नेगी ने बताया कि इसका आयोजन उक्त संस्थाओं के अलावा अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट मनाली द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

चैंपियनशिप में उत्तराखंड एसोसिएशन, उत्तराखंड विकास मंडल निगम, नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ उत्तराखंड, जेएंडके स्की एसोसिएशन, इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग गुलमार्ग, दिल्ली स्की एसोसिएशन, पंजाब स्की एसोसिएशन, आर्मी, नेवी,  इंडियन एयरफोर्स आईटीबीपी, हिमाचल स्की एसोसिएशन और अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट के स्कीयर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


स्कीइंग प्रतियोगिता में महिला तथा पुरुष वर्ग के अल्पाइन, सलालम, ज्वाइंट सलालम तथा स्नो बोर्डिंग मुकाबले करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को महिला एवं पुरुष वर्ग में ज्वाइंट सलालम प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसी तरह जूनियर तथा सीनियर वर्ग में महिला व पुरुषों कती स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। इनमें अव्वल रहने वालों को मनाली के एसडीएम हेमराज बैरवा पुरस्कारों से नवाजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें