फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बनेंगे स्की रिजॉर्ट, मध्यम वर्ग के लिए तैयार होंगे 1000 घर

Wed, 10 Jul 2019 09:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने बुधवार को निजी क्षेत्र की तीन बड़ी कंपनियों के साथ लगभग 1000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू साइन किए। इसमें स्की हिमालयाज रोपवे के साथ 500 करोड़ के प्रोजेक्ट के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस कंपनी ने स्की रिजॉर्ट, स्की सेंटर बनाने, रोपवे निर्माण, हेली स्की की सुविधा देने, हेली टैक्सी और हेली सफारी चलाने की पेशकश की।

विज्ञापन


सत्या डेवलपर्स कंपनी के साथ आवास निर्माण क्षेत्र में 300 करोड़ से अधिक राशि और प्योरमैजिक्स लिमिटेड कंपनी के साथ भी करीब 50 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन शैवाल की खेती करने के लिए साइन किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने नई दिल्ली में डेढ़ दर्जन औद्योगिक घरानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

हिमाचल की एकमात्र एविएशन कंपनी स्की हिमालयाज रोप-वे के साथ 500 करोड़ की लागत के प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर स्की कंपनी के प्रबंधक निदेशक अमिताभ शर्मा और अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह ने हस्ताक्षर किए। स्की हिमालयाज और रोपवे हिमाचल के उद्यमियों की कंपनी है।

विज्ञापन

चांशल एरिया में स्की सेंटर स्थापित होगा

- फोटो : सोशल मीडिया
 यह स्विस कंपनी एयर जरमाट का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी चांशल, कुल्लू-मनाली, लाहौल-स्पीति और उन जिलों में जहां बर्फ पड़ती है, वहां स्की रिजॉर्ट बनाएगी। चांशल एरिया में स्की सेंटर स्थापित होगा।

कंपनी आपदा के वक्त राहत एवं बचाव कार्यों में भी मदद करेगी। कंपनी के पास इस समय एक हेलीकॉप्टर है और दूसरा भी जल्दी उपलब्ध होगा। कंपनी कुल्लू-मनाली को इसका बेस बनाएगी। सत्या डेवलपर्स कंपनी मध्यम वर्ग के लिए 700 से एक हजार आवास बनाएगी।

प्योरमैजिक्स लिमिटेड कंपनी ने एलगे फार्मिंग एंड प्रोसेसिंग टू एक्सट्रैक्ट एस्टाएक्सएनथिन परियोजना पर हस्ताक्षर किए। यह कंपनी शैवाल की खेती से एंटी ऑक्सीडेंट पदार्थ निकालकर इसे एंटी सेंसेटाइजर के रूप में इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन

इन कंपनियों ने भी जताई निवेश की इच्छा

- फोटो : सोशल मीडिया
फील्ड फ्रेश फूड कंपनी ने खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने में रुचि दर्शाई। कंपनी की टीम हिमाचल आकर अधिकारियों से बैठक करेगी। ओयो इंडिया एंड साउथ एशिया ग्रुप ने हिमाचल में पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए होटल चेन के विस्तार की पेशकश की।

ट्रांस मेटालाइट इंडिया लिमिटेड कंपनी ने बल्ह घाटी में प्रस्तावित सबसे बड़े हवाई अड्डे का निजी क्षेत्र में निर्माण करने के लिए अपनी टीम भेजकर इसकी संभावनाएं तलाशने और अपनी विशेषज्ञता में सहयोग की पेशकश की।

मुंजाल ऑटो कंपनी ने वाटर बॉटलिंग प्लांट लगाने के क्षेत्र में बड़े निवेश की इच्छा जताई। एयर वन एविऐशन कंपनी ने कृषि-बागवानी और अन्य क्षेत्रों में ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रस्ताव दिया। रिन्यू पॉवर लिमिटेड कंपनी ने ऊर्जा क्षेत्र में 200 मेगावाट तक निवेश का प्रस्ताव दिया।

ब्राइट स्टार्ट कॉरपोरेशन कंपनी ने आईटी क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव दिया। गिन्नी इंटरनेशनल लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद जयपुरिया ने कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में बोर्डिंग स्कूल खोलने की इच्छा जताई।

राज्य में 85 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लक्ष्य में से अब तक 22 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। - जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें