विभाग से भी फॉगिंग करवाने के मांग की गई है। वहीं, एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने कहा कि बीएमओ को फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं। डैहर पंचायत के पूर्व प्रधान राजकुमार, अभिभावक गोपाल, निक्का राम, प्रकाश चंद ने बताया कि सूचना के बावजूद कैंपस के अंदर फॉगिंग तक नहीं करवाई गई है।
क्षेत्र में हालात बेकाबू हो रहे हैं। सरकार ने डेंगू का शिकार हुए रविंद्र के परिवार को भी मुआवजा तक नहीं दिया है। डैहर क्षेत्र में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 250 से पार हो गया है।
डैहर के अलावा समलेहू, अलसू, कांगू, बरोटी, झनोड, जांबला, सोहर, लैहड़ और बिलासपुर के ननावां, भटोली, मझवाड़, सलनू, बरमाणा में डेंगू का प्रकोप फैला है।