फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए आधा दर्जन विद्यार्थी, थाने पहुंचे परिजन

Mon, 26 Nov 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दलाश (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे पांच छात्र और एक छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। ये सभी 15 से 17 साल के बताए जा रहे हैं। इनके साथ दो नेपाली मूल की युवतियां भी गायब बताई जा रही हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत निरमंड थाना में करवाई है। पुलिस बता रही है कि इनमें से कुछ विद्यार्थी नशे की चपेट में हैं।

विज्ञापन


आखिरी बार इन सबको निरमंड के साथ लगती देव ढांक मंदिर के पास देखा गया था। इस मामले में मंदिर के पुजारी से पूछताछ की गई है। निरमंड, रामपुर और साथ लगते इलाकों में भी इनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल, किसी का सुराग नहीं लग सका है। नाबालिग होने के कारण पुलिस इनके नामों का खुलासा नहीं कर रही।

विज्ञापन

पुलिस फिलहाल ये बता रही है कि ये नशे के आदी हैं और आईटीआई संस्थानों व स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। ये सभी 21 नवंबर को घर से अपने शिक्षण संस्थानों के लिए निकले थे। इसके बाद इनका कहीं पता नहीं चला।

जब ये घर नहीं लौटे तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास इनका पता किया लेकिन सुराग नहीं लग सका है। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर लापता छह विद्यार्थियों और नेपाली युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। 

डीएसपी आनी तिजेंद्र वर्मा ने बताया कि लापता विद्यार्थियों के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इनके साथ दो नेपाली मूल की युवतियां भी गायब बताई जा रही हैं। पुलिस जल्द ही विद्यार्थियों को तलाश कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें