फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की क्लस्टर विवि में नए सत्र से शुरू होंगे स्नातकोत्तर के छह पाठ्यक्रम

Thu, 12 Mar 2020 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी में नए शैक्षणिक सत्र से छह स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। एमए इतिहास, एमबीए, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी भौतिकी विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान और एमएससी प्राणी विज्ञान पाठ्यक्रम को शुरू करने का प्रस्ताव है। विधायक अनिल शर्मा के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि क्लस्टर विवि को अन्य विषयों के अलावा इंटर डिसिप्लेनरी विषयों को भी शुरू करना चाहिए, लेकिन इसके विषय में समयसीमा व क्रम नहीं दिया गया है। अभी इसको लेकर कोई प्रस्ताव भी नहीं है। इंटर डिसिप्लेनरी विषयों को शुरू करने से पहले मूल विज्ञान और कला संकाय के विभाग स्थापित किए जा रहे हैं। मंडी कॉलेज में भवन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

30 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बासा कॉलेज में 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। द्रंग स्थित नारला कॉलेज में पांच फीसदी और सुंदरनगर कॉलेज में 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में कॉलेजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में संबद्धता देने वाले विवि की जरूरत है। वैधानिक कार्यों पर काम जारी है। जब तक ये पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाते तब तक सभी कॉलेजों की संबद्धता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत ही रहेगी।
विज्ञापन


सदस्य दोनों सरकारों में रहे हैं, मुझसे ज्यादा है जानकारी
शिमला। विधायक अनिल शर्मा ने क्लस्टर विवि को लेकर सवाल पूछते दौरान इसकी शुरुआत से लेकर जानकारी सदन में दी। जवाब देते समय शिक्षा मंत्री ने कहा कि सदस्य दोनों सरकारों में रहे हैं, मुझसे ज्यादा जानकारी इनके पास है। इसको लेकर सदन में ठहाके भी लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें