प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा बस चालाक की लापरवाही के कारण हुआ है। लोगों ने बताया कि यह बस एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार से चल रही थी। बस चालक ने ट्रक को ओवर टेक किया।
इससे आगे से आ रहे ट्रक के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि ट्रक चालक ने बस को बचाने का काफी प्रयास किया और ट्रक को सड़क से किनारे उतार दिया था। इसके बावजूद बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बस चालक की टांगे भी फंस गई थीं, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।
माया देवी, शारदा देवी, प्रेम लाल, रामपाल, प्रेमी देवी, मंजू, रीमा देवी, हेमराज, शाली, चूडामणि, सुभाष, बिमला, प्रकाश, कृष्णू राम, मनोरमा, रमेश शामिल हैं। आईजीएमसी शिमला बस चालक हेमराज, प्रेमी देवी, प्रेम लाल, रीमा देवी को रेफर कर दिया गया है।
इस बारे में हमने नम्होल चौकी प्रभारी सोहन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी गई है।