फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश सेना का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शिमला पहुंचा

Fri, 29 Oct 2021 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

ब्रिटिश सेना और वहां की सरकार का छह सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ जनरल सर मार्क कार्लटन स्मिथ की अगुवाई में शिमला पहुंचा। जनरल स्मिथ ने सेना प्रशिक्षण कमान जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला से बातचीत कर आपसी सामरिक-सैन्य हितों के मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
ब्रिटिश सेना का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शिमला पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ब्रिटिश सेना और वहां की सरकार का छह सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ जनरल सर मार्क कार्लटन स्मिथ की अगुवाई में शिमला पहुंचा। मुख्यालय सेना प्रशिक्षण में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। उन्हें भारतीय सेना के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।  जनरल स्मिथ ने सेना प्रशिक्षण कमान जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला से बातचीत कर आपसी सामरिक-सैन्य हितों के मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक संबंध है। हिंद-प्रशांत महासागर के इलाके में आपसी हितों को सम्मिलित रूप से देखते है। गौरतलब है कि 27 से 29 अक्तूबर तक प्रतिनिधिमंडल शिमला की यात्रा पर है। मुख्यालय स्थित सैन्य अधिकारियों ने इस यात्रा को अत्यंत प्रभावी और भारत तथा ब्रिटिश सेना के बीच रिश्तों को और अधिक मजबूती देने के लिए सहायक यात्रा करार दिया। शुक्रवार को दल ने राजधानी शिमला में प्रमुख विरासत और ऐतिहासिक स्थानों का भी भ्रमण किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें