फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एचएएस अधिकारियों के तबादले

Fri, 23 Oct 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। अमरजीत सिंह को विशेष सचिव कार्मिक की तैनाती दी है। उन्हें राज्य विद्युत नियामक आयोग के सचिव का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया है। ये दोनों पद पहले मान सिंह देख रहे थे। 17 अक्तूबर को उन्हें राज्य लोक सेवा आयोग का सदस्य बनाया गया था।
विज्ञापन


नीरज कुमार को राज्य विद्युत निगम का निदेशक कार्मिक तैनात किया है। वह निगम में ही निदेशक वित्त का भी अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेने के बाद पूजा चौहान को एसी टू डीसी मंडी तैनात किया जाएगा। इस अतिरिक्त कार्यभार से वह नीरज गुप्ता को रिलीव करेंगी।

ट्रेनिंग के पूरा होने पर चेतना खडवाल को एसी टू डीसी बिलासपुर तैनात किया गया है। वह नेशनल हाइवे अथॉरिटी में एसएलएयू के बिलासपुर स्थित कार्यालय में भू अधिग्रहण अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगी। वह डा. हरीश गज्जू को रिलीव करेंगी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण पूरा करने पर रॉबिन जॉर्ज को अनुसूचित जाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक मामले विभाग में संयुक्त निदेशक के रूप में तैनाती दी गई है। एसडीएम भटियात को बीडीओ भटियात का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इन स्थानांतरण आदेश की शुक्रवार को सरकार के मुख्य सचिव पार्थसारथी मित्रा अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें